गिरिडीह: नाले में गिरे बच्चों के रेस्क्यू अभियान की मांग को लेकर बड़ा चौक में लगा जाम हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम
नाले में गिर कर गुम हुए बच्चों के रेस्क्यू अभियान की मांग को लेकर बड़ा चौक में हुए सड़क जाम के बाद रविवार 9 बजे प्रशासनिक टीम बड़ा चौक पहुंची और जाम को हटाने का आग्रह किया।सड़क जाम की सूचना के बाद नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार सदबल मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाने का प्रयास किया।नगर निगम की टीम भी जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू अभियान शुरू करने में जुट गई।