गिरिडीह: गांधी चौक: नाले में गिरे बच्चे की तलाश में स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू अभियान शुरू, नाला तोड़ा
नाले में गिरे बच्चे की तलाश में रविवार सुबह 8 बजे से गांधी चौक से स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान कुदाल गैता से नाले को तोड़ा गया और मोटर लगाकर नाले के पानी को भी बाहर निकल गया। हालांकि मौके पर नगर निगम का जेसीबी नहीं आने से लोगों में गुस्सा साफ-साफ झलक रहा था। लोगों ने कहा कि नगर निगम आंशिक रूप से रात में मदद किया।