गिरिडीह: गांधी चौक नाले में गिरे बच्चे का शव 17 घंटे बाद सिंघाड़ा तालाब के पास मिला, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
गांधी चौक में नाले में गिरकर गुम हुए बच्चे का शव 17 घंटे के बाद गार्डेना गली के आगे डाकीटांड में सिंघाड़ा तालाब के पास बरामद हुआ। रविवार को 11 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस पहुंची और शव को जप्त कर बाइक से अपने साथ सदर अस्पताल ले गई। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।