गिरिडीह: नाले में गिरने से लापता बच्चे की मौत, सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम
नाले में गिरकर गुम हुए बच्चे की मौत के बाद रविवार को साढ़े 11 बजे बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बच्चे का शव 17 घंटा के बाद काठीटांड में मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।यहां शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा।