बकानी: जीत के बाद एक्शन मोड में सरपंच हेमराज कुशवाह ने कार्यभार संभालने से पहले ही विकास कार्य शुरू करवाए
बकानी। ग्राम पंचायत बकानी के नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज कुशवाह जीत के बाद से ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने से पहले ही उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में उनकी 100 दिवसीय कार्ययोजना के पहले कार्य के रूप में बालाजी पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करवाया गया।