द्वारका: मोबाइल लूट के मामले में 3 बदमाश द्वारका जिले से हुए गिरफ्तार
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने कार से मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात मे इस्तेमाल कार को भी जप्त किया गया है। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपीयों की पहचान विशाल उर्फ ढाका, अंकित फोगाट और आशु के रूप में हुई है।