द्वारका: बीएसईएस कंपनी का एम्पलाई बनकर 75000 की ठगी के मामले में एक आरोपी बेंगलुरु से हुआ गिरफ्तार
साइबर थाना साउथ वेस्ट की टीम ने BSES कंपनी का एंप्लॉय बनकर एक महिला से को 75000 की ठगी के मामले में बेंगलुरु से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। केवाईसी अपडेट नहीं करने के कारण लिंक भेजकर 10 रुपए पेमेंट करने के लिए कहा। पीड़ित महिला ने जैसे ही लिंक क्लिक किया उसके अकाउंट से 75,000 रुपए डेबिट हो गए।