द्वारका: मोबाइल लूट के मामले में द्वारका जिले से 2 बदमाश हुए गिरफ्तार
साउथ डिस्ट्रिक्ट के एएटीएस की पुलिस टीम ने महिला से मोबाइल लूटने के मामले में खुलासा करते हुए द्वारका से 3 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों की पहचान विशाल गुप्ता और नावेद अंसारी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। यह दोनों दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन और संगम विहार के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ है।