द्वारका: द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ़्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक भगोड़े वांटेड बदमाश को गुरुग्राम से किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक मामले में भगोड़ा वांटेड को गुरुग्राम सेक्टर 51 से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुनील उर्फ काके के रूप में हुई है। यह उत्तम नगर का रहने वाला है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 2017 में दर्ज मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी।