जहानाबाद: जहानाबाद में चोरी के बिजली तार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में गश्ती एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पीएनबी बैंक और पेट्रोल पंप के पास से चोरी के 19 मीटर बिजली तार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशुनगंज निवासी सूरज कुमार एवं पूर्वी ऊंटा निवासी चंद्रशेखर कुमार उर्फ निरहुआ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ नगर थाना में कांड दर्ज कर कार्रवाई जारी है।