प्रतापगढ़: कुंडा के भदरी में मोहर्रम के मद्देनजर राजा उदय प्रताप सिंह सहित 13 लोग हाउस अरेस्ट
कुंडा में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। एएसपी ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया की भदरी में राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को शुक्रवार रात 9 बजे तक के लिए हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। भदरी हाउस और अन्य ठिकानों पर पुलिस तैनात की गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।