भितरवार: जन सेवा संकल्प के साथ भितरवार में हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
जिला प्रशासन की पहल पर ग्वालियर जिले में बहुउद्देशीय शिवरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। भितरवार में आयोजित शिविर मे विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओ की लक्ष्य पूर्ति के सार्थक प्रयास किए गए। उल्लास भारत साक्षरता योजना,पेयजल व्यवस्था, बिजली कनेक्शन सहित अन्य जन समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।