धनौरा: मंडी धनौरा रोड स्थित गांव चाकीखेड़ा के जंगल में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनौरा रोड स्थित गांव चौकी खेड़ा के जंगल में धड़ल्ले से मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है। गुरुवार को लगभग 1:00 बजे वहीं के रहने वाले लोगों ने इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार, चंद्रपाल, अशोक कुमार आदि ग्रामीणों ने कहा है की मशीन द्वारा खनन का कारोबार चल रहा है। जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशान है।