धनौरा: मंडी धनौरा के गांव पपसरा बांगर में जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण को मारी गोली, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
गांव पपसरा बांगर में जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण को गोली मार दी, गोली लगने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तुरंत उसे नगर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होता देख यहां से रेफर कर दिया। बुधवार रात लगभग 11:00 के आसपास में भगत सिंह पुत्र हेम सिंह अपने घर पर थे।