धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकालने और जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, गजरौला महिला थाने में केस दर्ज
डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की शादी मुरादाबाद के रहने वाले युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ 18,5,2022 को हुई थी। विवाहिता के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल वाले इस दहेज से खुश नहीं थे, जिसकी वजह से विवाहिता का आए दिन उत्पीड़न करते थे और दहेज में 10 लाख रुपए व कार की डिमांड करते थे।