धनौरा: मंडी धनौरा मोहल्ला सोसायती में घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
मंडी धनौरा के मुहल्ला सोसायटी निवासी सत्येंद्र अग्रवाल लायंस कन्या इंटर कॉलेज के सामने किराने की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह वह और उनकी पत्नी सुबह नौ बजे दुकान पर चले गए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। रात में सतेन्द्र ने मेन गेट का ताला खोला और भीतर गए। भीतर का दृश्य देखकर वह चौंक गए। अलमारी खुली पड़ी थी और सामान भी बिखरा हुआ था।