धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में मंदिर, मस्जिद और स्कूल के पास चल रही मांस की दुकान पर लोगों ने अधिकारियों से की शिकायत
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जलाल नगर में मंदिर, मस्जिद और स्कूल के पास में मांस की दुकान होने की वजह से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। बुधवार को लगभग 4:00 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले मोहम्मद शहजाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।