धनौरा: मंडी धनौरा में पत्थर कुटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
मंडी धनौरा गांव पत्थर कुटी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम, मोहल्ला महादेव निवासी मयंक अपनी बाइक लेकर बुधवार रात लगभग 11.30 बजे के आसपास में पत्थर कुटी के पास से आ रहा था। पत्थर कुटी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन में मयंक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से भी बुरी तरह घायल हो गया।