धौलपुर: राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में
बच्चों को पढ़ाया अनुशासन व समाज सेवा का पाठ
धौलपुर। राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप के पांचवें दिन एनएसएस की चारों इकाईयों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। जयपुर से आए आपदा प्रबंधन सलाहकार राजल अरोड़ा नेे प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी इत्यादि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए त्वरित उपायों के बारे में जानकारी दी।