धौलपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर नगर परिषद की शहर में कार्यवाही, 16 किलो पॉलिथीन प्लास्टिक की जप्त
शहर में मंगलवार को नगर परिषद की एक टीम ने निहालगंज चौकी के सामने प्लास्टिक विक्रेता की एक दुकान पर कार्यवाही की गई। नगर परिषद आयुक्त ने बताया की शहर में सरकार के द्वारा सिंगल प्लास्टिक पर बैन लगा हुआ है। नगर परिषद को शिकायत मिली थी की सिंघल यूज पॉलिथीन पर बैन होने के बाद भी बेची जा रही है। शिकायत को लेकर नगर परिषद द्वारा कार्यवाही की गई।