धौलपुर: निहालगंज थाना पुलिस कार्यवाही करते हुए संतर रोड पर फायरिंग में लिप्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में 07 फरवरी को संतर रोड पर स्थित रवि रेडीमेड की दुकान में फायरिंग की घटना में लिप्त एक आरोपी को निहालगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है की निहालगंज थाना पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।