धौलपुर: अवैध प्लॉटिंग मामले में कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को लोगों ने सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। आजाद अधिकार सेना के प्रदेश अध्यक्ष रनीश तिवारी ने धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने 50 बीघा जमीन में हो रही अवैध प्लॉटिंग की जांच करवाने की मांग की है। ज्ञापन में रनीश तिवारी ने बताया है कि पुरानी छावनी नरपुरा के नाम से पहले पहाड़ हुआ करते थे। खनिज विभाग ने खाने बंद कर पत्थर निकासी का कार्य रुकवा दिया था।