धौलपुर: एबीवीपी ने राजकीय आईटीआई कॉलेज में मनाई महाराजा सूरजमल की जन्म जयंती
महाराजा सूरजमल की 370 वीं जन्म जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर "महाराजा सूरजमल "इस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज सूरजमल जी के जीवन के आदर्श को युवाओं को अपनाने की आवश्यकता है कि साधन कम हो सकते हैं लेकिन अगर व्यक्ति संघर्ष करें और साहस से चले तो पराक्रमी वीर योद्धा बनता है।