पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, अगर संवाद यात्रा से कोई मुख्यमंत्री बनता है तो हम भी करेंगे संवाद यात्रा
बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा को लेकर सोमवार दोपहर 2:00 बजे कहा की संवाद यात्रा करने से अगर कोई सीएम बनता है तो हम भी संवाद यात्रा कर लेंगे। संतोष कुमार सुमन ने मौके पर कहा की तेजस्वी यादव को दो बार मौका मिला है जब वह डिप्टी सीएम थे लेकिन तब भी वह 10 में 0 लाए हैं।