चंदौसी: दूध की पिकअप से 6 वर्षीय मासूम की मौत, आंगनबाड़ी का छात्र, परिवार में मचा कोहराम
गांव आटा निवासी सुभाष का छह वर्षीय पुत्र आशीष आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ता था। गांव में स्थित दूध की डेयरी पर दूध लेने के लिए एक पिकअप मंगलवार सुबह 11:00 बजे के करीब गाड़ी आई थी। इसी दौरान बच्चा पिकअप की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया। हादसे में मासूम की मौत रो रो करके बुरा हाल है