जमुई: सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को अधिकार व सुरक्षा की जानकारी दी गई
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 सिकन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथवारा में बुधवार 3 बजे जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं व किशोरियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930, वन स्टॉप सेंटर, कानूनी अधिकार और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई।