#भरतपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। गणेश मंदिर से शुरू होकर बिजली घर चौराहे तक निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने 'जनता से मिलो अभियान' के तहत व्यापारियों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उन्हें निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के साथ ही पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए शहर में सघन नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।