पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज देहात में प्रधान ने कैंप लगवाकर लोगों की निशुल्क आंखों की जांच कराई
पूरनपुर ग्राम प्रधान पति फैयाज हुसैन ने शुक्रवार को अपने आवास कार्यालय पर निशुल्क आंखों की जांच कैंप का आयोजन कराया। इस दौरान अपनी ग्राम पंचायत में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को जानकारी दी। जिसके चलते 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जिसमे कुछ लोगों की आंखें बनने वाली थी। उनको टोकन दिया गया जिससे उनकी आंखों का फिरी में आप्रेशन किया जाएगा।