पूरनपुर: पकड़िया चौराहे से घुंघचाई चौराहे तक सीसी रोड निर्माण कार्य का विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने पीलीभीत सासंद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से मांग की थी। रोड पिछले काफी टाइम से खराब पड़ा था। जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसी को लेकर विधायक के प्रयास के बाद पकड़िया चौराहे से घुंघचाई चौराहे तक सीसी रोड की मंजूरी मिल गई जिसका शुभारंभ किया गया।