पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में पानी की टंकी के पास कंटेनर ने विद्युत पोल और 3 ई-रिक्शा को मारी टक्कर
पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान पानी की टंकी के पास में बताया जा रहा है कि देररात एक कंटेनर की टक्कर से हाइटेंशन विधुत लाइन के पोल गिर गए और तीन ई रिक्शा भी कुचल दिए। इस दौरान कई घरों के चबूतरे और एक रेडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल बड़ा हादसा होने से टल गया और कौई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया।