Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
newsbankaprime
#बांका शहर के 4 प्रमुख स्थानों पर नगर परिषद ने लगाया रंगीन एलसीडी स्क्रीन,ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों से रूबरू होंगे लोग #CMBihar #smaratchoudhry #nagarparishad
Banka, Banka
| Aug 25, 2026
#बांका
#cmbihar
#smaratchoudhry
#nagarparishad
MORE NEWS
#अपने घर की छत पर सोलर लगाएं, बिजली बिल में पाएं राहत,पीएम सूर्य घर योजना को लेकर समाहरणालय में लगा जागरूकता शिविर #solarenergy #CMBihar #PMModiji
Banka, Banka | Aug 25, 2026
#भलजोर चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 874 पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार #biharpolise #शराब #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 25, 2026
अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका सह- जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बांका श्री सत्य भूषण आर्य द्वारा “राष्ट्रीय लोक अदालत” के संबंध में दी गई जानकारी #राष्ट्रीय_लोक_अदालत #राष्ट्रीय_लोक_अदालत_2026 #जिला_विधिक_सेवा_प्राधिकार #बांका #DLSA #Banka #लोक_अदालत #न्याय_आपके_द्वार #सुलभ_न्याय #त्वरित_न्याय #निःशुल्क_विधिक_सेवा #जिला_न्यायालय_बांका #विधिक_जागरूकता #Bihar #JusticeForAll Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 25, 2026
आज श्री माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉडल विद्यालयों हेतु बिहार विद्या साथी " योजना का शुभारंभ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि कक्षा 09 से 12वीं तक के छात्र/छात्राओं को यऐप के द्वारा नीट / जे०ई०ई० एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहायक सिद्ध होगा। यह ऐप 24x7 घटे कार्यरत रहेगा। बिहार के किसी भी जिले से विद्यार्थी फिलो ऐप के माध्यम से अपना प्रश्न पूछ सकते है। इस ऐप पर राज्य के 75,000 शिक्षक, 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय के विद्यार्थी से सीधे ऑनलाईन लाईव जुडे रहेंगे तथा विद्यार्थियों के संशय एवं प्रश्नों का सही उत्तर देंगे। यह बिहार के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी परिणाम देगा। विद्यार्थी को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा देगा। पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी समस्या का निशुल्क एवं त्वरित समाधान एवं अनलिमिटेड पढ़ाई की सुविधा मिलेगा। ए०आई० टूल के माध्यम से भी कान्सेप्ट लर्निंग की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय उप मुख्य मंत्री, बिहार सरकार एवं श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, गाननीय उप मुख्य मंत्री, बिहार सरकार सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार द्वारा की गयी। कार्यक्रम समाप्ति उपरात जिला पदाधिकारी, बाका द्वारा छात्रो से संवाद किया गया। छात्र/छात्राओं से उनके पठ्न पाठ्न, विद्यालय में उपलब्ध भौतिक सुविधा, पढ़ाई में आ रही समस्या, लाईब्रेरी आदि पर चर्चा की गयी तथा छात्रों से फीड बैंक प्राप्त किया गया एवं समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया गया। छात्राओं को इस उपयोग का सही सदुपयोग करने एवं नीट एवं जे०ई०ई० परीक्षा को ध्यान में रखकर पढ़ाई करनेका सुझाव दिया गया। छात्र/छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से करने एवं रैंक प्राप्त करने के टिप्स दिये गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना एवं मा०शि० एव मॉडल विद्यालय के छात्र/छात्रा / शिक्षक एव अन्य शिक्षा कर्मी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 16 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026
आज सुधा डेयरी, बांका द्वारा सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत गठित दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों का समागम बैठक जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आयोजित की गई कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशक, विमूल एवं माननीय अध्यक्ष, विमूल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने किसानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि दुग्ध उत्पादक किसानों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक, विमूल द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें बायोगैस योजना, सुधा सखी (पशु सखी), जीविका दीदियों के माध्यम से सुधा बिक्री केंद्र तथा पशु जन औषधि केंद्र सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। वहीं, माननीय अध्यक्ष, विमूल एवं निदेशक मंडल की सदस्या द्वारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के संचालन एवं कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए गए तथा समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों को आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में प्रभारी, संग्रहण, विमूल; प्रभारी, बांका डेयरी, बांका सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान गत सप्ताह एवं वर्तमान सप्ताह की स्थिति की तुलनात्मक समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता , बांका स्तर पर गत सप्ताह कुल 375 मामले लंबित थे इस सप्ताह में कुल 82 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं उप विकास आयुक्त, बांका स्तर पर गत सप्ताह 252 मामले लंबित थे इस सप्ताह 37 मामलों का निष्पादन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित मामलों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा समीक्षा के क्रम में समीक्षा हेतु कुल 230 मामले थे, जिनमें वर्तमान सप्ताह 50 मामलों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, नीलाम पत्रवाद, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की। इसके अलावा आपदा के कारण मृत्यु होने की स्थिति में देय मुआवजा राशि के लंबित भुगतान से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन एवं भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। बैठक में "सहयोग शिविर" के दौरान प्राप्त 1-स्टार एवं 2-स्टार रेटिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों की संबंधित जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही बड़े बकायेदारों से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाए।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026
ज़िला खनन कार्यालय, बांका द्वारा विगत सप्ताह में की गई कार्रवाई:- बाँका जिलान्तर्गत अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन टीम द्वारा विभिन्न थानान्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई, जिसके तहत् कुल 11 वाहनो की जप्ति करते हुए कुल 12.27 लाख रू0 का दंड अधिरोपित करते हुए संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही अवैध खनन/परिवहन के संभावित रास्ते को काटकर मार्ग अवरूद्ध किया गया है, ताकि उस रास्ते से अवैध खनन/परिवहन न हो सके। समाहर्ता द्वारा बालू माफियाओं पर लगातार ऐसे ही नियमित रूप से सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। अवैध बालू उत्खनन करने वाले व्यक्तियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026