पटियाली: साहिबगंज भीटी में जंगली सूअर के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पटियाली क्षेत्र के ग्राम साहिबगंज भीटी में मंगलवार दोपहर जंगली सूअर के हमले से 55 वर्षीय किसान रामसनेही पुत्र राम भरोसे गंभीर रूप से घायल हो गए। वह खेत में मक्का की फसल में पानी लगा रहे थे, तभी सूअर ने उन पर हमला कर दिया। घायल किसान को सीएचसी पटियाली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।