स्कूल बस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- अब नहीं चलेगी तेज रफ्तार, लगाएं स्पीड ब्रेकर
खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में ओवरस्पीड स्कूल बस हादसे के तीसरे दिन ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। भाटकी ग्राम पंचायत के सामने हुए हादसे को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। आबादी क्षेत्र, पंचायत भवन और स्कूल मार्ग होने के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं हैं, जिसके चलते वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं।
ग्रामीणों ने भाटकी पंचायत भवन, फुटाला-सरेड़ी मार्ग, स्कूलों के रास्तों और मुख्य चौराहों सहित कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीण मौजूद रहे।
#SchoolBusAccident
#RoadSafety
#SpeedBreakerDemand
#RajasthanNews
#Kherwara