डिंडौरी: विधायक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम द्वारा पत्रकारों के सवालों के जवाब न देने पर सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम के द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब न देने पर सोशल मीडिया में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरा । दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि पत्रकारिता के सवालों से बचना लोकतांत्रिक शाखा को कमजोर करता है यह 140 करोड़ भारतीयों की आत्म सम्मान और देश की छवि से समझौता है ।