किशनगंज: किशनगंज में मोहर्रम को लेकर हुई सीएलजी की बैठक में उठा बस स्टैंड के अतिक्रमण का मुद्दा
आगामी त्योहारों को शांति से मनाने को लेकर किशनगंज कस्बे के थाना परिसर में थाना इंचार्ज एएसआई बाबूलाल मेहता की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें कस्बे के बस स्टैंड पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आगामी त्योहारों को शांति व सद्भावना पूर्वक मनाने को लेकर आयोजित सीएलजी बैठक में मुहर्रम पर्व पर ताजिया निकालने पर चर्चा हुई है।