किशनगंज: किशनगंज में घंटों अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी, लोग आक्रोश जताते हुए पहुचें पावर हाऊस
किशनगंज में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पावर हाऊस पर उपसरपंच हरिओम नागर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दौलतराम सुमन के नेतत्व में दर्जनों युवाओं ने पावर हाऊस का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ अघोषित बिजली कटौती को लेकर जमकर नारेबाजी की। विभाग की समझाई के बाद ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन बंद किया गया है।