बहेड़ी: रजपुरा मार्ग से पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के रजपुरा मार्ग से पुलिस ने 28 जून दिन में करीब 12,30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर 315 बोर के एक अवैध तमंचे और 315 के एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी साहिल पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी इस्लामनगर को गिरफ्तार करने का दावा किया है पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।