तरबगंज: भोपतपुर गाँव में अतिरिक्त दहेज की मांग न पूरी होने पर दूल्हे ने शादी करने से किया इनकार
अतिरिक्त दहेज में दो लाख रूपये नकद व कार की मांग करने व मांगना पूरी न होने पर दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक गोंडा के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने आखिरकार भोपतपुर निवासी बसंत कुमार व उनके माता-पिता के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।