तरबगंज: बादलपुर में नाली में पाइप डालने के विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला की लाठी डंडे से की पिटाई, दी गई तहरीर
बादलपुर निवासी नारायनी पत्नी देव नारायन ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे विपक्षी दबंग राज गनेश व राहुल पुत्र राम गनेश ने नाली में पाइप डालने के विवाद को लेकर सहन दरवाजे पर आए और गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे मेरे हाथ व शरीर में चोटे आई है तथा विपक्षी दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है।