तरबगंज: काशीपुर में रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी ने महिला को लाठी डंडे से पीटा
काशीपुर के मजरा फकीरन पुरवा निवासी सकीना ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी सिराज व जुवेद निवासी ग्राम उपरोक्त ने अभद्रता करते हुए मूका थप्पड लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे वादनी को चोटे आई है तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह शुक्रवार को बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।