तरबगंज: अचलपुर गांव के पास रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने हुई भिड़न्त 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
अचलपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह 3 बजे रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़न्त हो गई इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर वजीरगंज थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु सीएससी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर बस चालक की मौत हो गई।