तरबगंज: पकड़ी बाजार में अवैध तमंचे से व्यक्ति को स्वयं लगी गोली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
पकड़ी बाजार में गुरुवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति पर अवैध तमंचे से स्वयं पर गोली चल गई और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची तरबगंज पुलिस व क्षेत्र अधिकारी ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सलोनी मोहम्मदपुर निवासी सुजीत सिंह जो की पकड़ी बाजार आया हुआ था स्वयं पर गोली चलने से वह घायल हो गया।