तरबगंज: आठ वर्ष बाद भी बुजुर्ग महिला को नहीं मिला उज्ज्वला योजना का लाभ, एजेंसी कर्मी पर पैसा मांगने का लगाया आरोप
लौव्वावीपुर की बुजुर्ग विधवा महिला शिवपता पत्नी शिवसेवक ने शुक्रवार को 3 बजे बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए कागजात दिया था लेकिन 8 वर्ष बाद भी कोई लाभ नहीं मिला नवाबगंज स्थित एक गैस एजेंसी पर गई तो एजेंसी पर मौजूद कर्मी ने चेक करके बताया कि उसका कनेक्शन गोंडा के डुमरियाडीह इंडियन गैस एजेंसी पर बना है।