सामरी कुसमी: आकाशीय बिजली की चपेट में आए सात लोग इलाज के बाद सुरक्षित घर पहुंचे
कुसमी सामरी बुधवार सामरी पाठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमटाही के वार्ड क्रमांक 1 दररीपारा में सोमवार शाम करीबन 5:00 बजे तेज बारिश और गरज चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब परिवार का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था घटना में घर के अंदर मौजूद परिवार के सात सदस्य तेज झटके की चपेट में आ गए थे जो आज इलाज के दौरान कुशल अपने घर को लौट गए हैं