ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने नातरा झगड़ा को लेकर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज किया गया है।