कांके: रांची पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, एएसपी निखिल राय ने दी जानकारी
Kanke, Ranchi | May 2, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत जेल मोड़ तालाब के पास दो व्यक्ति को अवैध गाँजा की खरीद बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई, तद्नुसार वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व्य में एक छापामारी दल गठित किया गया।