कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए सांगोद थाना पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को पुलिस ने चंद घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामला सांगोद थाने का है, जहाँ एक 14 साल की नाबालिग ने आप बीती सुनाई।