रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के सरकारी स्कूल हुए डिजिटल, स्मार्ट क्लास के माध्यम से दी जा रही शिक्षा, डीएम ने की समीक्षा
सोनभद्र के विद्यार्थी अब किताबों के साथ तकनीक का ज्ञान भी हासिल कर रहे हैं। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और कंप्यूटर शिक्षा के जरिए जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है,डीएम ने शुक्रवार को समीक्षा की, उनके मुताबिक उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से कठिन विषयों को चित्र, वीडियो, डिजिटल कंटेंट की शिक्षा दी जा रही है।