सेवा संकल्प अभियान
#सेवा_की_कहानी
#पीएमएफएमई से बदली तस्वीर
देहरिया सोयत के #युवा_उद्यमी कमल शर्मा बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक,
50 लाख का वार्षिक व्यवसाय, 8 युवाओं को मिला रोजगार
आगर-मालवा, 23 सितम्बर 2026/ शासन की योजनाएं जब धरातल पर उतरती हैं तो किस तरह युवाओं के सपनों को पंख लगते हैं, इसका जीवंत उदाहरण हैं विकासखण्ड सुसनेर के ग्राम देहरिया सोयत के युवा उद्यमी श्री कमल शर्मा। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत श्री शर्मा ने 27.20 लाख रुपये की लागत से दूध प्रसंस्करण की आधुनिक इकाई स्थापित की है, जिसमें 9.40 लाख रुपये का अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया गया है।
इस इकाई में दूध से मावा, शुद्ध घी, पनीर, रसगुल्ला, केसर बाटी जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी बाजार में काफी मांग है। परिणामस्वरूप आज उनका वार्षिक कारोबार 50 लाख रुपये तक पहुँच गया है। इतना ही नहीं, इस इकाई के माध्यम से उन्होंने स्थानीय स्तर पर 8 बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की है।
इस सफलता पर श्री कमल शर्मा ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत प्रयास नहीं, बल्कि शासन की दूरदर्शी सोच और समय पर मिली सहायता का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उद्यानिकी विभाग एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से उनका उद्यम आज सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya PradeshDepartment of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा
24 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026