जन सेवा यात्रा का बड़ौद में जगह-जगह भव्य स्वागत, स्वच्छता अभियान एवं 51 पौधों का रोपण
सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही जन सेवा यात्रा का बुधवार को बड़ौद में प्रवेश करने पर जगह-जगह नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के बड़ौद पहुँचने पर बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।, प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
तत्पश्चात यह यात्रा बस स्टैंड से सदर बाजार, गांधी चौक होते हुए हनुमानगढ़ी पहुँची। हनुमानगढ़ी, बड़ौद में प्रभारी मंत्री श्री चौहान, जनप्रतिनिधियों एवं यात्रा दल के सदस्यों द्वारा 51 पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, नगर पालिका आगर अध्यक्ष श्री नीलेश पटेल, श्री मयंक राजपूत, श्री हरिनारायण यादव, श्री प्रेम यादव, श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, श्री सूरज सिंह, यात्रा प्रभारी श्री आयुष कोठारी, श्री भूपेन्द्र दरबार, श्री अंकित अग्रवाल, श्री प्रवेश गुप्ता, श्री आयुष श्रीवास्तव, श्री श्याम सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। वडनगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन, संघर्ष एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Nagarsingh Chouhan
Jansampark Madhya Pradesh
#आगरमालवा
#agarmalwa
12 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026